प्रेम द्वंद्व

लुभाओ मुझे,
सताओ मुझे,
लाचार मैं,
अनजान तू

नकारो मुझे,
रुलाओ मुझे,
बेचैन मैं,
बेरहम तू

पास बुलाओ मुझे,
दूर पाओ मुझे,
राही मैं,
मंज़िल क्यूँ?

सहलाओ मुझे,
बचाओ मुझे,
प्राणी मैं,
प्राण तू

बतलाओ मुझे,
समझाओ मुझे,
शिव मैं,
पार्वती तू